गायक उदित नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कॉन्सर्ट के दौरान फीमेल फैन्स को किस करते नज़र आए हैं। वीडियो में उदित 'टिप टिप बरसा पानी' गाते दिखे। वहीं, कई यूज़र्स ने इसकी आलोचना करते हुए इसे अनुचित और अस्वीकार्य बताया है। एक यूज़र ने कहा, "यह बहुत ही शर्मनाक है।"