उद्धव ठाकरे की पार्टी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने किया आयकर में छूट का स्वागत

उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बजट 2025-26 में ₹12 लाख तक की आय को कर मुक्त किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, "यह मध्यम वर्ग की जीत है। यह उन्हें (बीजेपी) 240 लोकसभा सीटों पर लाने की जीत है। मध्यम वर्ग 10 साल से यह मांग कर रहा था...अब उनकी सुनी गई।"