उद्धव ठाकरे ने अमित शाह को बताया 'एनाकोंडा', एकनाथ शिंदे ने दी प्रतिक्रिया
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को 'एनाकोंडा' बताया है। उन्होंने कहा, "यह एनाकोंडा मुंबई को निगलना चाहता है...क्या आप उसे मुंबई को निगलने देना चाहते हैं?" महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "जो दूसरों को एनाकोंडा बताते हैं, वे खुद असली एनाकोंडा हैं। ये लोग मुंबई की तिजोरी से लिपटे हुए हैं।"