महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया है कि दिल्ली में एक बैठक के दौरान शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनसे माफी मांगी थी। उन्होंने कहा, "उद्धव ने प्रधानमंत्री से कहा था, 'हम फिर से आपके साथ हाथ मिलाना चाहते हैं'। बाद में मुंबई लौटने पर उद्धव अपनी बात से मुकर गए थे।"