उदासी में शाहरुख की 'मन्नत' के बाहर बैठ जाता हूं, मकान नहीं हिम्मत है: विनीत सिंह
ऐक्टर विनीत कुमार सिंह ने बताया है कि वह उदास होने पर अभिनेता शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' के बाहर बैठ जाते हैं। उन्होंने कहा, "शाहरुख सर ने भी कभी इस बिल्डिंग को देखकर खरीदने का मन बनाया होगा। मेहनत की होगी तब सपनों का घर बना पाए होंगे। मैं जब भी बंगले को देखता हूं...मुझे उम्मीद नज़र आती है।"