उदयपुर सिटी पैलेस जैसी कई संपत्तियां; कितनी है मेवाड़ के पूर्व राजघराने की नेटवर्थ?
महाराणा प्रताप के वंशज और मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ (81) का रविवार सुबह उदयपुर (राजस्थान) में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेवाड़ के पूर्व राजघराने की नेटवर्थ ₹10,000 करोड़ है। परिवार की संपत्तियों में उदयपुर का सिटी पैलेस, एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स व उसके हेरिटेज होटल और चैरिटेबल संस्थाएं शामिल हैं।