शिवसेना प्रमुख व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, "मैं आशा करता हूं...आप महाराष्ट्र में अच्छा काम करेंगे।" गौरतलब है, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद फ्लोर टेस्ट से पहले ठाकरे ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।