महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'हनुमान चालीसा' बजाने पर एमएनएस नेता की गिरफ्तारी पर कहा है, "उद्धव ठाकरे भी फर्ज़ी धर्मनिरपेक्षों की कतार में शामिल हो गए हैं।" उन्होंने कहा, "वह हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी लाउडस्पीकर पर कार्रवाई नहीं करते लेकिन जब लाउडस्पीकर पर 'हनुमान चालीसा' बजाई जाती है तो उसे ज़ब्त कर लिया जाता है।"