जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध आतंकी गतिविधि के बाद तलाशी अभियान शुरू
जम्मू-कश्मीर के राजौरी और उधमपुर में संदिग्ध आतंकवादी गतिविधियों के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। राजौरी में 3 संदिग्धों ने ग्रामीण अनिल सुदान का अपहरण कर गाइड बनाया और दुआ खाद के जंगलों तक पहुंच गए व इसके बाद सुबह 3.15 बजे के आसपास अनिल को छोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने हथियारबंद संदिग्ध देखे थे।