उन्नाव रेप केस में दिल्ली HC के फैसले को CBI ने दी चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में दायर की अर्ज़ी
सीबीआई ने उन्नाव रेप केस में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सज़ा निलंबित करने के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की है। याचिका में सीबीआई ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले से पॉक्सो ऐक्ट के सुरक्षा ढांचे को कमज़ोर किया गया और सज़ा सस्पेंड करना कानूनन सही नहीं है।