सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिवाली को लेकर दिए बयान पर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेता विनोद बंसल ने आलोचना की है। बंसल ने कहा, "अखिलेश को वेटिकन सिटी जाकर क्रिसमस मनाना चाहिए...शायद वहां उन्हें 2-4 वोट मिल जाएं।" उन्होंने कहा कि जब ईसाई धर्म अस्तित्व में भी नहीं था तब से भारत में दीवाली मनाई जा रही है।