पूर्णिया (बिहार) से सांसद पप्पू यादव ने बजट सत्र की शुरुआत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण को लेकर कहा, "वह तो बस एक स्टांप हैं, उन्हें किसी का लव लेटर पढ़ना है।" उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि सिर्फ सत्ता ही उनका केंद्र बिंदु रहा है। बकौल पप्पू, बीजेपी लोगों को ज़रूरी मुद्दों से भटकाती है।