अभिनेता अभिषेक बच्चन व अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की तलाक की खबरों के बीच उनके दोस्त और ऐक्टर-प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है, "वह एक शादीशुदा कपल है तो वैसे ही दिखते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हमने भी कभी उन्हें अलग नहीं देखा।" अभिषेक और ऐश्वर्या ने निखिल की फिल्म 'रावण' में एकसाथ काम किया था।