उन्हें बच्चों के सामने मार दिया गया था: इज़रायल में चचेरे भाई व बहनोई की मौत पर अभिनेत्री मधुरा
अभिनेत्री मधुरा नाइक ने पिछले साल इज़रायल में आतंकियों के हमले में अपने रिश्तेदारों की मौत को 'सबसे काला दिन' बताया है। भारतीय मूल की यहूदी अभिनेत्री मधुरा ने गोलीबारी में अपने चचेरे भाई और बहनोई को खो दिया था। उन्होंने कहा, "उनकी...दो बेटियों (6 और 3 साल की) के सामने बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।"