उन्हें मारने का समय किसके पास है: अभिषेक बनर्जी के हत्या की साज़िश के दावे पर BJP
पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने आवास पर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 6 महीनों में उनकी जान लेने की यह 7वीं कोशिश है। इस पर बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा, "अभिषेक बनर्जी को मारने का समय किसके पास है?...वे इस मुद्दे को उठाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।"