बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 'बिहार में खटारा सरकार क्यों चलेगी' बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "तेजस्वी को समझ में नहीं आ रहा है क्योंकि उन्होंने गाड़ी देखी ही नहीं है, वह तो बैलगाड़ी वाले थे।" गिरिराज ने कहा, "यह गाड़ी खटारा नहीं है...बिहार में सड़कों का जाल बिछ गया है।"