उन्होंने जो बोला वो उनकी मर्ज़ी है: अर्जुन कपूर के 'मैं सिंगल हूं' बयान पर मलाइका अरोड़ा

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अभिनेता अर्जुन कपूर के 'अब मैं सिंगल हूं' बयान को लेकर कहा है, "मैं कभी अपने व्यक्तिगत जीवन की बातें किसी पब्लिक प्लैटफॉर्म पर नहीं करूंगी इसलिए अर्जुन ने जो भी कहा वो उनकी मर्ज़ी है।" गौरतलब है, रिपोर्ट्स थीं कि इस साल की शुरुआत में उनका ब्रेकअप हुआ था।