उनके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज हो: अबु आज़मी के औरंगज़ेब वाले बयान पर एकनाथ शिंदे

सपा नेता अबु आज़मी द्वारा औरंगज़ेब की तारीफ किए जाने पर महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है, "जिस औरंगज़ेब ने छत्रपति संभाजी महाराज पर 40 दिनों तक अत्याचार किया उसे अच्छा इंसान कहना महापाप है।" उन्होंने कहा, "अबु आज़मी ने राष्ट्र पुरुषों का अपमान किया है और उनके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया जाना चाहिए।"