उनकी दूरदर्शिता व दृढ़ संकल्प बहुत बड़ा था: रतन टाटा के निधन पर अमिताभ बच्चन
ऐक्टर अमिताभ बच्चन ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, "एक युग का अंत हो गया। एक अत्यंत सम्मानित, विनम्र लेकिन दूरदर्शी नेता जिनकी दूरदर्शिता व दृढ़ संकल्प बहुत बड़ा था।" उन्होंने कहा, "मैंने उनके साथ कई शानदार पल बिताए हैं और कई अभियानों में उनके साथ था।"