उनकी पिकअप शॉट खेलने की क्षमता खतरनाक है: शुभमन गिल को लेकर केविन पीटरसन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भारतीय बल्लेबाज़ शुभमन गिल की तारीफ की है। पीटरसन ने कहा, "गिल की पिकअप शॉट व बैकफुट पंच शॉट खेलने की क्षमता विरोधी गेंदबाज़ों के लिए खतरनाक है।" बकौल पीटरसन, गिल की यह क्षमता गेंदबाज़ों को परेशान करती है क्योंकि उन्हें गिल को शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद फेंकनें में मुश्किल होती है।