उनकी बुद्धिमत्ता व ईमानदारी को हमेशा याद रखा जाएगा: मनमोहन सिंह के निधन पर रणदीप हुड्डा

अभिनेता रणदीप हुड्डा, संजय दत्त और कॉमेडियन कपिल शर्मा समेत कई हस्तियों ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। रणदीप ने कहा, "उनकी गरिमामय लीडरशिप और भारत के आर्थिक उदारीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका ने देश को बदल दिया...उनकी बुद्धिमत्ता और ईमानदारी को हमेशा याद रखा जाएगा।" कपिल ने कहा, "उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा।"