अमेठी (उत्तर प्रदेश) लोकसभा सीट से किशोरी लाल शर्मा के कांग्रेस प्रत्याशी बनने पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "किशोरी लाल शर्मा जी से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है।" उन्होंने कहा, "अमेठी और रायबरेली के लोगों की सेवा में वह हमेशा मन-प्राण से लगे रहे। उनका जनसेवा का जज़्बा अपने आप में एक मिसाल है।"