उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा: पवार के एनसीपी अध्यक्ष पद छोड़ने के एलान पर नाना पटोले

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने शरद पवार के एनसीपी अध्यक्ष पद छोड़ने के एलान पर कहा कि यह एनसीपी का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा, "उनका (पवार) मार्गदर्शन हमें मिलता रहेगा और महाविकास अघाड़ी मज़बूती से चलेगी।" कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि शरद पवार न सिर्फ एक पार्टी के बल्कि पूरे देश के बड़े नेता हैं।