राजू श्रीवास्तव एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ बेहद ज़िंदादिल इंसान भी थे: राजनाथ

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है कि उनकी कॉमेडी में भारतीयों का रोज़मर्रा का जीवन दिखता था। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक जताते हुए कहा कि राजू श्रीवास्तव एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद ज़िंदादिल इंसान भी थे।