बायोकॉन की प्रमुख किरण मज़ूमदार शॉ ने दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के निधन पर उनका गाना 'तू जहां जहां चलेगा' ट्विटर पर शेयर कर लिखा है, "उनकी छाया हम पर सदा रहेगी और उनकी अमर कहानी की याद दिलाती रहेगी।" गौरतलब है कि इस गाने की पहली लाइन 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा' है।