बीजेपी से टीएमसी में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात को 'म्यूज़िकल' बताते हुए कहा कि उनकी हर बात मेरे कानों के लिए संगीत थी। बकौल बाबुल, "उन्होंने बड़ी गर्मजोशी से टीएमसी में मेरा स्वागत किया। उन्होंने मुझे पूरे दिल से काम करने व गाना गाने को कहा।"