अभिनेता अभिषेक बच्चन ने आगरा सेंट्रल जेल के कैदियों को अपनी फिल्म 'दसवीं' दिखाने पर कहा है कि वह उनके चेहरे के भावों को कभी नहीं भूल सकते हैं। बकौल ऐक्टर, "वे इसे देखकर, जगह और सीन्स में खुद को पहचानते हुए बेहद खुश दिख रहे थे।" गौरतलब है कि 'दसवीं' की शूटिंग इसी जेल में हुई थी।