उनके जाने से फर्क नहीं पड़ेगा: अरविंदर के बीजेपी में जाने पर दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष

दिल्ली कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अरविंदर सिंह लवली के बीजेपी में शामिल होने को लेकर कहा है, "उन्होंने पहले ही (कांग्रेस से) इस्तीफा दे दिया था। कुछ लोगों की फितरत पार्टी को धोखा देने की होती है।" यादव ने कहा, "उनका चरित्र सामने आ गया है और उनके जाने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।"