मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद ऐक्टर के दोस्त और फिल्म निर्माता विवेक वासवानी ने ई-टाइम्स से कहा है, "मैं हमेशा आर्यन, सुहाना और गौरी के लिए खड़ा रहूंगा।" उन्होंने आगे कहा, "शाहरुख के बच्चे मेरे बच्चों जैसे हैं, उनका परिवार मेरा परिवार है और यह हमेशा रहेगा।''