दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के निधन पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कहा है, "मैं उनके निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। उनके मधुर गीतों ने दुनियाभर में लाखों दिलों को छुआ।" उन्होंने आगे कहा, "सभी गीतों व यादों के लिए आपका धन्यवाद। परिजन व प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।"