उनके साथ काम करना मेरे लिए मील का पत्थर है: मेघना गुलज़ार को लेकर फातिमा सना शेख

अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने अपनी आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' की निर्देशक मेघना गुलज़ार को लेकर कहा है, "वह मनमौजी हैं, जिनके काम को मैंने हमेशा सराहा है और उन्हें लंबे समय से फॉलो किया है।" फातिमा ने आगे कहा, "मैं उनके साथ काम करने को अपने लिए मील का पत्थर मानती हूं।"