उनके साथ शूटिंग करना सपना था जो अब पूरा होगा: अमिताभ को लेकर पूजा हेगड़े

ऐक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम पर अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, "द लेजेंड...उनके साथ शूटिंग करना एक सपना है...आखिरकार अपनी ड्रीम लिस्ट में से इस पर मैं टिक कर सकती हूं।" उन्होंने आगे लिखा, "काफी चीज़ें बता दीं...ज़्यादा जानने के लिए बने रहें।" ऐक्ट्रेस की नई फिल्म 'राधे श्याम' जनवरी 2022 में रिलीज़ होगी।