दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के 'बीजेपी हिमाचल में अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है' वाले बयान पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है, "मैं उनके दावों को सिरे से खारिज करता हूं।" उन्होंने कहा, "पार्टी उनके (सिसोदिया) सुझाव पर यह तय नहीं करेगी।" बकौल जयराम, हिमाचल प्रदेश में आप के लिए कोई जगह नहीं है।