उनको क्या पता: राउत के 'एनसीपी चीफ उत्तराधिकारी तैयार नहीं कर पाए' लेख पर पवार

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत द्वारा 'सामना' में लिखे लेख 'एनसीपी चीफ शरद पवार अपना उत्तराधिकारी तैयार नहीं कर पाए' पर पवार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "राउत नहीं जानते कि हमने क्या किया है। एक परिवार के रूप में हम सभी जानते हैं कि पार्टी को कैसे आगे ले जाना है और कैसे नया नेतृत्व तैयार किया जाएगा।"