उनसे कभी पैसे नहीं लिए: सोरोस को लेकर किए गए अपने पुराने ट्वीट पर थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने जॉर्ज सोरोस को लेकर किए गए अपने पुराने ट्वीट को लेकर रविवार को एक और ट्वीट किया। उन्होंने कहा, "मैं अपने यूएन के दिनों से सोरोस को अच्छी तरह से जानता हूं। मैंने उनसे या उनकी फाउंडेशन से अपने लिए या किसी संस्था या उद्देश्य के लिए एक पैसा नहीं मांगा और न ही लिया।"