उनसे मिलकर उनके लिए धारणा बदली, मीडिया से अलग तस्वीर मिली थी: सलमान को लेकर टोविनो

मलयालम अभिनेता टोविनो थॉमस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से अपनी मुलाकात को लेकर कहा है, "वह एक बड़े स्टार और बेहद सीनियर हैं, लेकिन वह बहुत विनम्र और मधुर स्वभाव के हैं।" उन्होंने आगे कहा, "सलमान के बारे में मीडिया से मुझे एक अलग तस्वीर मिली थी लेकिन मिलने के बाद उनका एक अलग रूप देखने को मिला।"