उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ बीजेपी ने अन्याय किया अब वह न्याय का चेहरा बनेंगी: राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद गुरुवार को कहा, "उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ...बीजेपी ने अन्याय किया...अब वह न्याय का चेहरा बनेंगी...लड़ेंगी...जीतेंगी!" गौरतलब है, कांग्रेस की 125 उम्मीदवारों की पहली सूची में उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा सिंह का भी नाम शामिल है।