उन्हें जो लगता है वही बोलते हैं: अनिल के 'जैकी की सफलता से इनसिक्योर हुआ था' बयान पर ऐक्टर

अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर के 'जैकी की सफलता से असुरक्षित महसूस किया था' बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अनिल का दिल बिल्कुल साफ है और वह जो महसूस करते हैं वही बोलते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि वह मेरी बहुत परवाह करते हैं। उन्होंने जो कहा...कई लोग ऐसा नहीं बोल पाते हैं।"