उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा कोविड-19 की वैक्सीन कोविशील्ड को लेकर विरोध किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "उन्हें (अखिलेश यादव) न कोविड-19 का टीका पसंद था और न माथे का टीका पसंद था लेकिन जनता ने कमल का टीका लगाकर उन्हें सैफई में आराम करने के लिए भेज दिया।"