उन्हें निलंबित करें: मंत्री के 'मर्दों का प्रदेश' वाले बयान पर राजस्थान सीएम से एनसीडब्ल्यू
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने राजस्थान के मंत्री शांति कुमार धारीवाल के 'मर्दों का प्रदेश' वाले बयान को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व विधानसभा के अध्यक्ष सी.पी. जोशी को पत्र लिखा है। आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा ने धारीवाल के बयान को 'गैर-ज़िम्मेदाराना, निंदनीय और महिला-विरोधी' बताते हुए उन्हें सदन से निलंबित करने की मांग की है।