पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी के टीएमसी छोड़ने के बाद शुक्रवार को पहली बार उनसे मुलाकात की और कहा कि वह एक समय शुभेंदु को भाई की तरह मानती थीं। बनर्जी ने कहा, "मैंने शुभेंदु को चाय के लिए आमंत्रित किया था।" वहीं, अधिकारी ने इसे 'शिष्टाचार मुलाकात' बताते हुए कहा, "मैंने चाय नहीं पी।"