दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने उनके आखिरी दिनों को याद करते हुए बताया है कि उन्होंने और उनके दोस्तों ने अभिनेता के निधन से एक रात पहले उनके कुछ पसंदीदा गाने गाए थे। उन्होंने आगे कहा, "झूला किन्ने डाला रे अमरिया, झूले मोरा सैयां...जैसे गाने गाए...इरफान तब बेहोश थे...लेकिन उनकी आंखों से आंसू बहने लगे थे।"