उन्होंने 6 वर्ष की उम्र में मुझे प्रपोज़ किया था: इमरान खान को लेकर जूही चावला

अभिनेत्री जूही चावला ने ऐक्टर इमरान खान के 39वें जन्मदिन पर गुरुवार को इंस्टाग्राम पर उनके साथ तस्वीरों का एक कोलाज शेयर करते हुए लिखा है, "इमरान ने 6 साल की उम्र में मुझे प्रपोज़ किया था।" जूही ने आगे लिखा, "मेरे अब तक के सबसे कम उम्र के प्रेमी को जन्मदिन की बधाई। 100 पेड़ आपके लिए इमरान।"