अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की आलोचना होने पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को लेकर कहा है, "फिल्म बनाने के लिए हर निर्देशक की एक शैली और दृष्टिकोण होता है...उन्होंने अपने नज़रिए से एक फिल्म बनाई।" बकौल ऐक्टर, "वास्तविक घटनाओं पर आधारित फिल्मों में भी किसी फिल्म निर्माता को अपना नज़रिया जोड़ने की अनुमति दी जानी चाहिए।"