उन्होंने उम्र देखकर फैसला लिया है: शरद पवार के एनसीपी चीफ का पद छोड़ने पर अजित पवार

शरद पवार के एनसीपी का अध्यक्ष पद छोड़ने के एलान पर पार्टी के नेता अजित पवार ने कहा है, "उन्होंने अपनी उम्र व स्वास्थ्य को देखते हुए फैसला लिया है।" अजित ने कहा, "सभी को समय के साथ फैसला लेना पड़ता है। पवार साहब फैसला वापस नहीं लेंगे।" बकौल अजित, नया अध्यक्ष शरद पवार के नेतृत्व में ही काम करेगा।