उन्होंने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है: पंडित बिरजू महाराज के निधन पर अदनान सामी

सिंगर अदनान सामी ने पंडित बिरजू महाराज के निधन पर ट्वीट किया है, "महान कथक डांसर-पंडित बिरजू महाराज जी के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूं।" बकौल अदनान, "हमने परफॉर्मिंग आर्ट्स के क्षेत्र में...एक अद्वितीय संस्थान खो दिया...उन्होंने अपनी प्रतिभा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है।" बिरजू महाराज (83) का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया।