उन्होंने गलती करने की छूट दी है: 'क्या पिता से स्क्रिप्ट की चर्चा करते हैं' पर अभिषेक

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने 'द कपिल शर्मा शो' में 'क्या वह पिता अमिताभ बच्चन से फिल्म की स्क्रिप्ट पर चर्चा करते हैं' सवाल पर कहा है, "वह कहते हैं...मैं तुम्हें क्यों गाइड करूं...जो करना है वह तुम खुद करो।" बकौल अभिषेक, "उन्होंने हमेशा मुझे गलती करने की छूट दी है।" अभिषेक की फिल्म दसवीं 7 अप्रैल को रिलीज़ हुई है।