inshorts

उन्होंने देश में एक खाली जगह छोड़ी है जो कभी नहीं भर पाएगी: लता मंगेशकर के निधन पर पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गायिका लता मंगेशकर (92) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है, "उन्होंने देश में एक खाली जगह छोड़ी है जो कभी नहीं भर पाएगी।" प्रधानमंत्री ने कहा, "आगामी पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के प्रति निष्ठावान व्यक्तित्व के तौर पर याद रखेंगी जिनकी मधुर आवाज़ में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।"