inshorts

उन्होंने मेरा गला घोंटने की कोशिश की, मुझे बिस्तर पर पटक दिया था: लूटपाट को लेकर अलंकृता

ऐक्ट्रेस अलंकृता सहाय ने चंडीगढ़ में किराए के मकान में 3 लोगों द्वारा उनसे चाकू की नोंक पर लूटपाट करने को लेकर कहा है, "उन्होंने मेरा गला घोंटने की कोशिश की, मेरा मुंह दबाया और...मुझे बिस्तर पर पटक दिया था।" बकौल अलंकृता, "उन्होंने मेरी पीठ, गर्दन और माथे पर मारा।" उनसे ₹6.50 लाख का सामान और कैश लूटा गया है।