उन्होंने मेरा हाथ पकड़ा और कहा 'हिम्मत रख': मुश्किल वक्त में गोविंदा के साथ देने पर रवीना
अभिनेत्री रवीना टंडन ने बताया कि काफी साल पहले जब उनकी निजी ज़िंदगी में सब कुछ ठीक नहीं था तब उनके पूर्व को-स्टार गोविंदा ने उनका साथ दिया। रवीना ने कहा, ''मैं चीची (गोविंदा) के साथ...शूट कर रही थी...मेरी ज़िंदगी में बहुत उथल-पुथल चल रही थी...उन्होंने मुझे कुछ बताया...और मेरा हाथ पकड़कर कहा 'हिम्मत रख, हम लोग हैं ना साथ'।''